घूरपूर - करेंट की चपेट में आकर मरे किशोर की फाइल फोटो
क्षेत्र के बोंगी गांव निवासी अरुण पटेल(14) दस जून को गांव के बाग में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। पास से गुजरे हाईटेंशन तार से करंट लगने पर झुलस गया था। परिजनों ने उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई।