फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूलपुर में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

Fri, 28 Aug 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यों में लापरवाही और समीक्षा बैठकों में अनुपस्थित रहने पर एसडीएम फूलपुर ने सराय घूरदास के लेखपाल रोहित को निलंबित कर दिया है। निलंबित लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच नायब तहसीलदार दक्षिणी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम फूलपुर हीरालाल सैनी ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर तालाब, चकमार्ग, ग्रामसभा की अन्य भूमियों और भूमि विवाद से संबंधित मामलों में सूचना तैयार करने के लिए लेखपालों को निर्देशित किया गया था। आरोप है कि सराय घूरदास के लेखपाल रोहित ने इन कार्यों में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई और कार्यों के निस्तारण में हीलाहवाली बरती।
इसके अलावा अंश निर्धारण, फॉर्मर रजिस्ट्री और खतौनी संशोधन जैसे शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में भी लापरवाही बरतने का आरोप है। आख्या के आधार पर एसडीएम ने लेखपाल रोहित को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें