कौशाम्बी में तिहरे हत्याकांड को बताया प्रशासन की लापरवाही
इसके साथ ही पूरे देश में कानून व्यवस्था बिगड़ती चली जा रही है। मणिपुर की घटना से लेकर कौशाम्बी तक की घटना में जिला प्रशासन की लापरवाहियां उजागर हुई हैं। पुलिस बालात्कार पीड़ित महिला के बजाय अपराधियों का बचाव करने में जुटी रहती है। अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत का माहौल खड़ा किया जा रहा है। वामदल के नेताओं ने कहा कि इन्हीं सब जनहित के मुद्दों को लेकर लखनऊ में महारैली का आयोजन किया जा रहा है।
इस रैली में प्रदेश भर से करीब एक लाख लोग एकजुट होंगे और सरकार की नीतियों का जोरदार तरीके से विरोध करेंगे। रैली में वामदल संगठन के बड़े नेता सीताराम येचुरी, डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य, जी देवराजन और जावेद रजा भी हुंकार भरेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। नेताओं ने बताया कि रैली में जाति जनगणना, मंहगाई, बेरोजगारी, मुफ्त राशन व्यवस्था, फसलों पर एमएसपी, किसानों के कर्ज एवं बिजली बिल की माफी, न्यूनतम मजूदरी वेतन, मनरेगा मजदूरी बढ़ाने, बकाया गन्ने के मूल्य का भुगतान, आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बंद किए जाने समेत 12 बिंदुओं पर सरकार का घेराव किया जाएगा।