फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर स्कूलों में निरोग रहने की सीख

Wed, 22 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
योग करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के स्कूल-कॉलेजों में छात्रों एवं शिक्षकों ने योग करके निरोग रहने का संदेश दिया। इस मौके पर योग शिक्षकों के निर्देशन में निरोग रहने केलिए योग करने का पाठ पढ़ाया गया। केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट में योग शिक्षक एसडी दुबे ने योग के सैद्घांतिक एवं प्रायोगिक ज्ञान की जानकारी दी। प्रधानाचार्य एस कृष्ण ने सभी को योग की महत्ता बताई। कर्नलगंज इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन


क्रियायोग आश्रम झूंसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वामी योगी सत्यम, ज्ञानमाता डॉ. राधा सत्यम, योगमाता सत्यम, मुकुंद सत्यम, दक्षामाता सत्यम सहित हजारों छात्र-छात्राओं एवं अनुयायियों की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया गया। स्वामी योगी सत्यम एवं डॉ. राधा सत्यम ने लोगों को क्रियायोग की महत्ता बताई। जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कैप्टन आरई सिंह ने योग की हकीकत बताई। केएन काटजू इंटर कॉलेज में एनसीसी के छात्रों ने योगाभ्यास कराया। अग्रसेन इंटर कॉलेज में योग शिक्षक अजय शंकर पांडेय ने योगाभ्यास कराया। डीपी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने योग किया। एमएल कान्वेंट ग्रुप ऑफ स्कूल एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्घ एवं होम्योपैथी मंत्रालय की ओर से योगाभ्यास कराया गया।

इस दौरान प्रबंधक शिखा वर्मा एवं अध्यक्ष पुनीत वर्मा ने योग का महत्व बताया। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर में योग दिवस पर योग शिक्षक शैलेश मिश्र की ओर से योगाभ्यास कराया। इस दौरान प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो के नेतृत्व में शिक्षकों एवं छात्रों ने योगाभ्यास किया। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य आत्मानंद सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर एनसीसी के छात्रों ने योगाभ्यास कराया। माधव ज्ञान केंद्र नैनी में प्रधानाचार्य प्रदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। गंगागुरुकुलम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ.एसके झा के नेतृत्व में योग दिवस की महत्ता बताने के साथ योगाभ्यास कराया गया। लार्ड बुद्घा कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्या मनीषा पांडेय के नेतृत्व में योग दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें