फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को गुमराह कर रहे विपक्षी दलों के नेता : प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
नागरिकता कानून पर मीराभवन में भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्ठी बोलते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी दलों के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून देशवासियों के हित को ध्यान में रखकर लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कानून की सहायता से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और इसाई धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर के मीराभवन चौराहा स्थित लीला पैलेस में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने 31 दिसंबर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया था, वे सभी भारत की नागरिकता के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू और सिख हर नजरिए से भारत आ सकते हैं, अगर वे वहां निवास नहीं करना चाहते हैं।
उस स्थिति में उन्हें नौकरी देना और उनके जीवन को सामान्य बनाना भारत सरकार का कर्तव्य होगा। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने लोगो को सीएए के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नहीं है। भारत के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों का इससे कोई अहित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ अराजकतत्व समाज के भाईचारे को समाप्त करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री बजेश शर्मा, गणेश नारायण मिश्रा, अवधेश मिश्रा, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, अजय कुमार पांडेय, राजेश मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नागरिकता कानून पर मीराभवन में भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्ठी बोलते प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें