रन फॉर युनिटी में हिस्सा लेते मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला।
अलोपीबाग से मधवापुर सब्जी मंडी, सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास स्थित हर्षवर्धन जी की मूर्ति पर इसका समापन हुआ। इस अवसर पर डॉ. शैलेष पांडेय, अनिल केसरवानी झल्लर, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, गिरजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, नरसिंह, प्रमोद मोदी, विश्वास श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, मोहित गुप्ता आदि की मौजूदगी रही। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि प्रयागराज महानगर के सभी 1216 बूथों पर सरदार पटेल केचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर युनिटी का आयोजन सिविल लाइंस धरना स्थल पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे तक किया गया। इसमें मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सुबह 8.30 बजे कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों, छात्रों, कर्मचारियों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
रन फॉर युनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला।