फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : लगातार 48 घंटे से रिमझिम फुहारों के बीच ठंड का आगाज, दूसरे दिन भी नहीं हुए सूर्य के दर्शन

Fri, 31 Oct 2025 03:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj weather : लगातार 48 घंटे से रिमझिम बारिश के बीच संगमनगरी में ठंड का आगाज हो गया है। दूसरे दिन भी भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। बेमौसम बारिश के चलते फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। 
विज्ञापन
प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, नहीं हुए भगवान सूर्य के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से उठे मोंथा चक्रवात का असर लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी देखने को मिला। इस दौरान सुबह तेज बारिश के बाद पूरे दिन रिमझिम होती रही। रात में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 24 घंटे के भीतर 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने मौसम को सर्द कर दिया। लोगों ने बक्से में रखे जैकेट-स्वेटर बाहर निकाल लिए। शनिवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


चक्रवाती प्रभाव से बदले मौसम में शुक्रवार को सुबह काले-काले बादल खूब बरसे। बादलों के डेरा जमाए रहने से दिन में भी रात की तरह अंधेरा हो गया। इस बीच सुबह और शाम के समय बूंदा-बांदी और दिन भर रिमझिम बारिश ने लोगों को भिगोने का काम किया। पिछले दो दिनों की अपेक्षा हवाएं भी तेज गति से चलीं। मौसम में बदलाव से पारा लुढ़का तो लोगों ने कूलर-एसी ही नहीं पंखे भी बंद कर दिए।

प्रयागराज में दूसरे दिन भी होती रही बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
रात करीब नौ बजे से तेज बारिश जिसकी वजह से मौसम और भी सर्द हो गया। बारिश का क्रम देर रात तक जारी रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है। 48 घंटे से लगातार बारिश और रिमझिम फुहार के चलते ठंड की शुरुआत हो गई है। लोग मफलर, स्वेटर और शॉल लेकर बाहर निकल रहे हैं। 

शुक्रवार को बदरी रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस बीच तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। शनिवार को मौसम सामान्य हो सकता है लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। - डॉ. शैलेष राय, मौसम वैज्ञानिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन

प्रयागराज में दूसरे दिन भी होती रही बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता: धान और आलू की फसल को नुकसान का खतरा

गंगापार क्षेत्र में इन दिनों धान की कटाई जोरों पर है। लेकिन, हाल की बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी (डीपीपीओ) मुकेश कुमार ने कहा कि जिन खेतों में कटाई के बाद धान की फसल खेत में पड़ी है, वहां बालियों में फफूंदी लगने और उनके काले पड़ने की आशंका है। इससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। वहीं, जिन किसानों ने हाल ही में आलू की बुआई की है, उनके लिए यह बारिश नुकसानदायक साबित हो सकती है। वहीं, खड़ी फसल को ज्यादा नुकसान की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें