फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का वकीलों ने किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित तिरंगा यात्रा को वकीलों ने समर्थन दिया है। बड़ी संख्या में अधिवक्ता केपी कॉलेज मैदान से 11 जनवरी को निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय और महासचिव जेबी सिंह ने वकीलों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी काशी प्रांत मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की टीम तिरंगा यात्रा में शामिल होगी। इस यात्रा में शामिल होने वाले वकीलों में विनोद कुमार राय, दुर्गेश चंद्र तिवारी, पतंजलि मिश्र, प्राणेश त्रिपाठी, समीर त्रिपाठी, बीडी पांडेय, अमित दुबे, ध्रुव चतुर्वेदी, के डी मालवीय आदि प्रमुख होगे।
विज्ञापन

उ प्र जूनियर लायर्स एसोसिएशन के महासचिव गया प्रसाद सिंह व अवधेश श्रीवास्तव ने सभी अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों से राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन देने की अपील की है। तिरंगा यात्रा केपी कॉलेज मैदान से दोपहर एक बजे निकलकर सुभाष चौराहा, विवेकानंद चौराहा होते हुए वापस मैदान में पहुंचेगी। अधिवक्ता शाखा के संयोजक देश दीपक श्रीवास्तव ने भी सभी नागरिकों से यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें