Namaz-e-Import read in mosques on moon eclipse
प्रयागराज। शुक्रवार को चांद ग्रहण लगने पर शहर की तकरीबन सभी मस्जिदों, इबादतगाहों में नमाज-ए-आयात पढ़ी गई। बक्शी बाजार स्थित काजी जी की मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, चक, मस्जिद मोहम्मदिया करेली, मस्जिद खदीजा करेली, मस्जिदे नूर दायरा शाह अजमल, मस्जिद इमाम रजा दरियाबाद, मस्जिद मौला अली दरियाबाद, बैतुस्सलात करेली, मस्जिद मुसल्ला ए जीशान करेलाबाग समेत अन्य मस्जिदों में देर रात तक उलेमा ने नमाज-ए-आयात पढ़ाई। साथ ही चांद ग्रहण से पड़ने वाले प्रभाव से निजात के लिए दुआ भी कराई।
शिया जामा मस्जिद चक के इमामे जुमा मौलाना हसन रजा जैदी, मौलाना जव्वाद हैदर जव्वादी, मौलाना सज्जाद, मौलाना जरगाम हैदर, मौलाना मोहम्मद ताहिर समेत अन्य उलेमा की कयादत में मस्जिदों मे नमाज-ए-आयात पढ़ाई गई। सैयद मुहम्मद अस्करी के मुताबिक तफसीली तहरीर से इतर लोगों को व्हाट्सएप तथा अन्य माध्यमों से भी खास नमाज को अदा करने और नमाज के दौरान पढ़ी जाने वाली कुरानी आयतों की जानकारी देकर पहले से ताकीद किया गया था।