फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आश्वासन के बाद वकीलों की हड़ताल स्थगित

Wed, 24 Dec 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सोरांव में नवाबगंज थाना अंतर्गत झोखरी आदमपुर गांव के रहने वाले एक अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में नवाबगंज पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई की गई थी। जिसे लेकर सोरांव तहसील के वकीलों में भारी आक्रोश हो गया था।
विज्ञापन

अधिवक्ता शिव शंकर शुक्ला के विपक्षियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से सोरांव तहसील के अधिवक्ता करीब 11 दिन हड़ताल करने के पश्चात सोरांव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वामिक एजाज फारूकी के नेतृत्व में रविवार को प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचकर शासन से मिला। इस दौरान शासन से आश्वासन मिलते ही मंगलवार को अधिवक्ताों की हड़ताल 13वें दिन के बाद स्थगित कर दिया गया। उक्त जानकारी सोरांव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वामिक एजाज फारूकी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें