फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : टायर शोरूम में अधिवक्ताओं से मारपीट, तीन लोग घायल, 10-15 कर्मचारियों पर केस दर्ज

Thu, 05 Feb 2026 02:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस ऑटो सेल्स चौराहा स्थित एक टायर शोरूम में बुधवार शाम अधिवक्ताओं से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लेम के बदले नया टायर लेने के विवाद में आरोपियों ने हमला किया।
विज्ञापन
मारपीट के बाद सिविल लाइंस थाने के बाहर जुटे अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस ऑटो सेल्स चौराहा स्थित एक टायर शोरूम में बुधवार शाम अधिवक्ताओं से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लेम के बदले नया टायर लेने के विवाद में आरोपियों ने हमला किया। घटना में राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा व अजय कुमार घायल हो गए। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने टायर कारोबारी राहुल गुप्ता व उसके भाई समेत 10-15 अज्ञात कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


म्योर रोड राजापुर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि क्लेम में मिला टायर लेने के लिए वह ऑटो सेल्स चौराहा स्थित शोरूम गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद राहुल गुप्ता व उसके भाई समेत 10-15 कर्मचारी गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो सभी ने जान से मारने की नियत से रॉड, टायर लिवर, रिंच, पेचकस, हथौड़ी आदि से हमला कर दिया।

शोरूम में टायर खरीद रहे राहुल मिश्रा व आलोक मिश्रा ने बीच-बचाव किया तो उक्त लोगों के उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि राहुल व उसके भाई व कर्मचारियों ने गेट बंद कर उन्हें, राहुल मिश्रा व आलोक मिश्रा को बंधक बना लिया। हमले में आलोक मिश्रा के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान जेब से 12 हजार रुपये व जरूरी कागजात भी निकाल लिए गए। पिटाई से राहुल मिश्रा बेहोश होकर गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें बेली अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि हमले में तीन अधिवक्ताओं को चोटें आई हैं। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें