फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेज रफ्तार सफारी की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, 25 दिन पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
तेज रफ्तार सफारी की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, मृतक धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
सीएवी इंटर कॉलेज के पास रविवार शाम पांच बजे के करीब तेज रफ्तार सफारी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव (32) की मौत हो गई। वह बाइक से अल्लापुर स्थित अपने कमरे पर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन रुकने की बजाय उन्हें कुचलते हुए भाग गया। धर्मेंद्र की शादी 25 दिन पहले ही हुई थी। कर्नलगंज पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मूलरूप से वाराणसी के चोलापुर गांव धरसौना निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र बिरजू यादव पांच साल से अल्लापुर में रहकर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। वह वाराणसी से रविवार शाम लौटे थे। प्रयागराज जंक्शन पर खड़ी बाइक से अल्लापुर स्थिति अपने कमरे पर जा रहे थे। गोबर गली स्थित सीएवी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार सफारी चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। धर्मेंद्र बाइक समेत उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। धर्मेंद्र के भाई जितेंद्र यादव ने बताया कि वह वाराणसी कचहरी गए थे और शाम को ही प्रयागराज लौटे थे।


चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे धर्मेंद्र
परिजनों के मुताबिक, धर्मेंद्र की पांच मई 2026 को शादी हुई थी। घर में शादी की खुशियों का माहौल था। पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था कि हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। धर्मेंद्र अपने चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर के थे। कर्नलगंज पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चालक की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें