फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ लाठीचार्ज मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने किया प्रदर्शन, अदालती काम का किया बहिष्कार

Mon, 11 Sep 2023 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में वकीलों का गुस्सा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह और सचिव नितिन शर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने हाईकोर्ट के गेट नंबर तीन पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने सोमवार को भी किया कार्य बहिष्कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में वकीलों का गुस्सा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह और सचिव नितिन शर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने हाईकोर्ट के गेट नंबर तीन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक गेट नंबर तीन को नहीं खोलने दिया गया।  

विज्ञापन









हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि वकीलों को न्याय मिलना चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलता है तब तक वकील शांत नहीं बैठेंगे। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पूरे प्रदेश के अधिवक्ता कार्य से विरत हैं। इसी तरह कचहरी, तहसील और ट्रिब्यूनल के अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य नहीं किया।

 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने सोमवार को भी किया कार्य बहिष्कार। - फोटो : अमर उजाला।
मामले की जांच के लिए हाईकोर्ट ने गठित की है कमेटी

इस मामले में एसआईटी के गठन कर दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट 15 सितंबर को हाईकोर्ट में पेश की जानी है। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर ने वकीलों की मांग के संबंध में छह सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है, जिसमें तीन हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शामिल हैं। यह कमेटी न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गठित की गई है। इसमें सदस्य के तौर पर यूपी के महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्र के अलावा यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह शामिल हैं। 

आज से शुरू होना था कामकाज, लेकिन नहीं बनी बात


शनिवार को बार काउंसिल ने आंदोलन की रणनीति तैयार कर सोमवार से काम पर वापस लौटने की घोषणा की थी, लेकिन इस पर मतभेद उत्पन्न हो गया।  जिससे सोमवार से कामकाज शुरू करने असमंजस कायम हो गया। उधर, लखनऊ हाईकोर्ट बार और अन्य अर्ध न्यायिक अदालतों के वकीलों ने सोमवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का एलान कर दिया है। इसको देखते हुए बार काउंसिल की बैठक रविवार को रात्रि नौ बजे बुलाई जिसमें कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

हाईकोर्ट के साथ कचहरी और तहसील के वकील नहीं कर रहे काम

हापुड़ लाठीचार्ज मामले में बार काउंसिल के अहवाहन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट और जिला अधिवक्ता संघ ने भी सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा कर दी है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रेस अमरेंदु सिंह और जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री विद्या वारिधि मिश्र ने बताया की बार काउंसिल के दिशानिर्देश पर वकील सोमवार को अदालती कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें