इस सेक्शन के खुलने से ट्रेनों की कनेक्टिविटी बिहार (सोननगर) से गुजरात के (सानंद) जिले तक हो जाएगी। ईडीएफसी के मुख्य महाप्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि अफसरों का निरीक्षण अच्छा रहा। 15 जून तक न्यू दादरी से न्यू डीडीयू यार्ड तक मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान एनसीआर के पीसीएसओ मनीष कुमार गुप्ता, सीपीडीई एनामुल हक, सीईडीई एससी तिवारी, आरएन सिंह, पंकज सक्सेना, मुकेश जैन, मन्नू प्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।
कई बंदरगाहों से हो जाएगी कनेक्टिविटी
ईडीएफसी पर मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू होने के बाद पूर्व रेलवे के डेहरी ऑन सोन और बागाबिसुनपुर से मालगाड़ियां ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रूट पर चलते हुए वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में स्थित बंदरगाहों तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से कंटेनर लोड कर ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर तेजी से भेजे जा सकेंगे। दैनिक आधार पर पावर हाउसों में कोयले की मांग समय से पूरी हो सकेगी।