फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम तिथि बीती नहीं मिला सुधार का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में काउंसलिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार को बीत गई। आवेदन में संशोधन की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दूसरे जिलों से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। कार्यालय की ओर से संशोधन के लिए इनकार कर दिया गया। वहीं अंतिम दिन एक भी आवेदन नहीं किया गया। बुधवार तक कुल 138000 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि भर्ती परीक्षा के परिणाम में 146000 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इस लिहाज से 8000 अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह गए।
विज्ञापन

संशोधन की मांग को लेकर रायबरेली से निजी वाहन के जरिए परिषद कार्यालय पहुंचीं पूजा यादव का कहना है कि शिक्षक भर्ती के आवेदन के समय उनकी ओर से गलती से फार्म में शिक्षामित्र का कालम (संख्या 14) खाली छूट गया था, जिससे उनको वेटेज के 25 अंक से वंचित होना पड़ेगा। इस संबंध में वह अपनी बात सचिव के सामने रखने आईं थीं, लेकिन आवेदन में संशोधन के बारे में किसी प्रकार की संभावना से इनकार कर दिया गया। वहीं ललितपुर से निजी वाहन से परिषद कार्यालय पहुंचीं ज्योति शर्मा ने बताया कि वह भी आवेदन में संशोधन के लिए आईं थीं, लेकिन सचिव कार्यालय से बताया गया कि संशोधन को लेकर शासन की ओर से कोई गाइडलाइन नहीं है। ज्योति का कहना है कि उन्होंने स्नातक परीक्षा का अंक गलती से 815 की जगह 813 भर दिया। वह इसके लिए शपथपत्र भी देने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें छूट नहीं दी गई। वहीं रोहित तिवारी ने सचिव से मांग की कि अभ्यर्थियों की बात शासन तक पहुंचाई जाए। इसी प्रकार की मांग लेकर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें