फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: राजोरी में लश्कर के ओजीडब्ल्यू नेटवर्क का खुलासा, तीन मददगार गिरफ्तार, ऐसे कर रहे थे आतंकियों की मदद

Tue, 15 Sep 2026 05:04 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, श्रीनगर/ राजोरी

सार

पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजोरी पुलिस ने सोमवार देर रात लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजोरी पुलिस ने सोमवार देर रात लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में जाकिर हुसैन व मोहम्मद आजम निवासी कोटचरवाल और मोहम्मद मुश्ताक निवासी उधन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ और जांच में सामने आया है कि वे पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों को लॉजिस्टिक सहायता, सुरक्षित आवाजाही और जमीनी स्तर पर मदद उपलब्ध करवाते थे। आरोपियों ने आतंकियों के लिए गाइड की भूमिका निभाई और उनके समूहों को पीर पंजाल क्षेत्र से कश्मीर घाटी की ओर ले जाने में मदद की।

अब आरोपियों के उन आतंकियों से संपर्क की भी पड़ताल की जा रही है, जो हाल में हुए टारगेट किलिंग में भी शामिल रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के संपर्क में कौन-कौन लोग थे। जांच के दौरान एक आरोपी की निशानदेही पर आईईडी भी बरामद की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें