इलाहाबाद। संगम नगरी के लिए हमेशा से खास रहे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम के निधन की सूचना से सामाजिक, सांस्कृति एवं कर्मचारी संगठनों में भी शोक की लहर है। सबका कहना है, ‘काका कलाम को सलाम।’ मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर ‘मिसाइल मैन’ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के विकास में उनका योगदान अतुलनीय बताया।
हिंदी साहित्य सम्मेलन के कार्यक्रम में संतनारायण त्रिपाठी, नंदल हितैषी, शेषमणि पांडेय, एनसीजेडसीसी के कार्यक्रम में निदेशक गौरव कृष्ण, उषा ढल, नरेंद्र सिंह, टैक्स बार एसोसिएशन से विपिन कुमार सिंह, विनोद केसरवानी, सिविल सेवा के संस्थान ब्रेन टूल्स के कार्यक्रम में रनीश जैन, श्रीनिवास राय, सोनू जैन, साहित्यिक संस्था गुफ्तगू के कार्यक्रम में हसनैन मुस्तफाबादी, इम्तियाज अहमद गाजी, मुनेश्वर मिश्र, प्रभाशंकर शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र विक्रेता एसोसिएशन की सभा में बाबा भोला अवस्थी, जीवन लाल कुशवाहा, राम नारायन पाठक, अनुपम शुक्ला, उत्कर्ष गोविल, इलाहाबाद डिवीजन इंश्योरेंस इम्पलाइ यूनियन के कार्यक्रम में अविनाश कुमार मिश्र, विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, रवि मिश्र, नसीम अंसारी, आजाद हॉकर्स स्ट्रीट वेंडर यूनियन की सभा में रवि शंकर द्विवेदी, प्रमोद भारतीय, इंडियन डेंटल एसोसिएशन की बैठक में डॉ. आशीष त्रिपाठी एवं अन्य ने डॉ. कलाम को नमन किया।
वहीं, जलसंस्थान कर्मचारी यूनियन की सभा में प्रदीप गौड़, भानु प्रताप सिंह, ज्ञान सिंह, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की सभा में प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आरबी कमल, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. प्रकाश, संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ की सभा में बीएन सिंह एवं अन्य, उत्तर प्रदेश स्थानीय निधि लेखा अनुसचिवीय (मिनिस्ट्रियल) संघ की सभा में मूलचंद्र एवं अन्य, श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के कार्यक्रम में उमेश चंद्र त्रिपाठी, गिरिजा शंकर मिश्र, सुभाष चंद्र रोहतगी, कायस्थ पाठशाल की सभा में चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह, चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, एसडी कौटिल्य रवि श्रीवास्तव, द वर्ल्ड बुद्धिस्ट फैलोशिप एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में आलोक गौतम, उदयन राज, दीप्ति प्रियदर्शिनी, जिला उपभोक्ता फोरम के कार्यक्रम में तारकेश्वर नाथ पांडेय, अमिता गिरि, मो. अहमद अंसारी, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की सभा में डॉ. बीएन सिंह, डॉ. सीएस राठौर, संयुक्त व्यापार मंडल की सभा में सैयद मोहम्मद अस्करी, आनंद श्रीवास्तव, गिरीश चौधरी, प्रयाग संगीत समिति के कार्यक्रम में अरुण कुमार, उमा दीक्षित ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश स्टुडेंट एसोसिएशन, अशोक लीला गंगा सेवा संस्थान, भारत उदय सेवा संस्थान, मां माधुरी वेलफेयर फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, वॉयस ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा, प्रयाग बुद्धिजीवी मंच, अखिल भारतीय जैसवार महासभा, जनहित संघर्ष समिति नागरिक मूल्यांकन प्रतिष्ठान सामाजिक एकता परिषद, अखिल भरतीय अग्निशिखा मंच, स्कूल वाहन मालिक ड्राइवर कल्याण समिति के कार्यक्रम भी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी गई।