फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया जाएंगे जेल, अवैध निर्माण, प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई होगी 

Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पीडीए के नए उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने संभाला कार्यभार, गिनाईं प्राथमिकताएं
विज्ञापन
पीडीए के नए उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीए के नए उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने मंगलवार दोपहर बाद कार्यभार संभाल लिया। अफसरों के साथ बैठक कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पहली मुलाकात ही में तीखे तेवर दिखाते हुए अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग को रोकने, विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने और जल्द ही बहुप्रतीक्षित हाईटेक सिटी के काम को शुरू कराने की बात कही। कहा कि शहर के सुंदर स्वरूप को नहीं बिगड़ने देंगे। भू माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम-कानून तोड़ने वाले जेल जाएंगे।

विज्ञापन

 

दो दिन में बदली जाए चौराहों की सूरत, नहीं तो कंपनी को काली सूची में डालेंगे

95 बैच के आईएएस अरविंद चौहान आजमगढ़ से टे्िनंग कर मिर्जापुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बने। सीडीओ बहराइच, समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव के पद से उप्र निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के मुख्य कार्यपालक रहे। अब पीडीए वीसी के रूप में उन्होंने शहर देखा तो चौंक गए। उन्होंने कहा कि सुंदर चौराहे रखरखाव के अभाव में बदरंग होते जा रहे हैं। मातहतों को निर्देश दिया कि दो दिन में चौराहों की सूरत बदल जाए नहीं तो रखरखाव का काम करने वाली कंपनी को काली सूची में डालें। दूसरी कंपनी को काम दें ताकी शहर सुंदर बना रहे।

पीडीए के नवागत उपाध्यक्ष अरविंद चौहान ने स्मार्ट सिटी, अमृत योजना के गतिमान कार्य जल्द पूरे कराए जाएंगे। हरित पट्टी के विकास के साथ प्रस्तावित हाईटेक टाउनशिप को मूर्त रूप में जल्द लाया जाएगा। शासन की प्राथमिकताओं को पूरा करने की बात करते हुए कहा कि भूमाफिया बक्शे नहीं जाएंगे। अनियोजित अवैध निर्माण सख्ती से रोके जाएंगे। लोगों को स्वच्छ, शुद्ध वातावरण के बीच में जनसुविधाएं उपलब्ध हों, पर्यावरण प्रदूषण न हो, इस दिशा में बेहतर कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें