इसके अलावा छातनाग रोड जीटी रोड से मिलन चौराहे तक के सेगमेंट में चकहरिहरवन, सरायतकी व नैका का सर्किल रेट 28 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है। सोरांव तहसील में विस्तारित क्षेत्रों का सर्किल रेट सबसे अधिक बढ़ाया गया है। फाफामऊ पुल से लखनऊ रोड पर दूधाधारी आश्रम को जाने वाली सड़क (दूधाधारी गेट) रंगपुरा, फाफामऊ व गद्दोपुर का सर्किल रेट 35,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है।
इसी तरह प्रयागराज से लखनऊ मार्ग से प्राची हॉस्पिटल होते हुए गोहरी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग तक के सेगमेंट में फाफामऊ व गद्दोपुर का सर्किल रेट 35,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर और लखनऊ रोड पर दूधाधारी आश्रम को जाने वाली सड़क (दूधाधारी गेट) के सामने से मलाक हरहर तिराहे तक के सेगमेंट में मोरहूं उपरहार व मलाक हरहर उपरहार का सर्किल रेट 29 हजार रुपये तय किया गया है। दूसरी ओर, शहर पश्चिमी में असरावे कला का अधिकतम सर्किल रेट 17,800, उमरी का 6300, करबला का 32,800, कटहला गौसपुर का 18,000, करेलाबाग का 32,800, कसारी-मसारी का 27,700, झलवा का 22,400, देवघाट का 25,000 और राजरूपपुर का 32,800 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है। इनमें से 90 फीसदी क्षेत्रों में मुस्लिम बहुल आबादी निवास करती है।