फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज ने जीती करछना संभागीय प्रतियोगिता

Thu, 30 Jul 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन _संभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता टीमों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि_ - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा में बुधवार को संभागीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज ने कई वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बैडमिंटन के अंडर-19 वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज विजेता बना। वहीं, अंडर-17 और अंडर-14 वर्गों में शृंगी ऋषि इंटर कॉलेज घटवा विजयी रहा। बालक अंडर-19 में आमीन सुभाष चंद्र इंटर कॉलेज, छतरपुर के आमीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के अभिषेक सोनकर द्वितीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के अनमोल गौड़ प्रथम रहे। लाल बहादुर शास्त्री के श्लोक मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग में भी लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज विजेता रहा।
विज्ञापन

टेबल टेनिस स्पर्धा में लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज ने अपना दबदबा दिखाया। कॉलेज ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के बालक व बालिका दोनों वर्गों में जीत हासिल की। आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. संतोष शुक्ला ने सरस्वती पूजन और फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी और मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना के प्रधानाचार्य मदन मोहन संखधर रहे। खेल सचिव बुलंद प्रताप राय, आनंद कुमार यादव, अजय कुमार यादव, बृजेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह और क्षितीश तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

फोटो कैप्शन _संभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता टीमों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि_- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें