फोटो परिचय। टीबी से बचाव की जागरूकता रैली निकालते एनआईसी हंडिया के एनसीसी कैडेट्स
- फोटो : Samvad
नेशनल इंटर कॉलेज हंडिया के एनसीसी कैडेटों की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रधानाचार्य अजयकुमार मिश्रा ने रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। जांच के बाद नियमित दवा व दिनचर्या से इससे होने वाले जानलेवा कुप्रभाव से बचा जा सकता है। सह एनसीसी अधिकारी मेजर राजेशकुमार तिवारी की अगुवाई में निकली रैली कस्बा के लालाबाजार, लाक्षागृह रोड, स्टेशन रोड, बासूपुर होती हुई शुरुआती स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान टीबी हारेगा-देश जीतेगा, न शर्माना न घबराना-टीबी की है जांच करना आदि नारे लगाए गए।