फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघंबरी मठ के भीतर से 50 हजार नगदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
Lakhs of cash including lakhs stolen from inside Baghambari Math
विज्ञापन
मठ के भीतर से 50 हजार नगदी समेत लाखों उड़ाए
विज्ञापन

बाघंबरी मठ का मामला, नामजद रिपोर्ट दर्ज
प्रयागराज। अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ के भीतर स्थित कमरे से 50 हजार नगद समेत लाखों का माल उड़ा दिया गया। मामले में मठ में ही रहने वाले पुरोहित ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
रिपोर्ट मठ में रहने वाले अभिषेक मिश्रा की ओर से दर्ज कराई गई है। मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले अभिषेक का आरोप है कि आठ अक्तृूबर की रात सरायअकिल कौशाम्बी का रहने वाला रोहित मिश्रा दीवार फांदकर मठ के भीतर घुस आया। फिर कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार नगद, दो ब्रेसलेट, दो घड़ी, दो अंगूठी, एक चेन समेत लाखों का माल ले उड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी इसी मठ का पूर्व शिष्य रह चुका है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील के चैम्बर में लगाई आग
प्रयागराज। शंकरघाट तेलियरगंज निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र कुशवाहा के चैम्बर में किसी ने आग लगा दी। इसमें फाइल, बैंक पासबुक, शस्त्र लाइसेंस व अन्य जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें