फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसेगी नकेल : माफिया के खिलाफ कार्रवाई में पिछड़ा प्रयागराज, सीएम योगी ने जताई नाराजगी

Sat, 06 Mar 2021 03:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • लखनऊ, बरेली, वाराणसी से भी पीछे है प्रयागराज, नए सिरे से कार्रवाई के लिए तैयार हो रही सूची
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन की मंशा है कि माफिया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो। जिले में इस आदेश केतहत ढेरों कार्रवाई हुईं भी। लेकिन फिलहाल यह नाकाफी हैं और शासन ने इसे लेकर असंतोष भी जता दिया है। दरअसल माफिया पर पुलिस की कार्रवाई के हिसाब से जो सूची तैयार की गई है उसमें प्रयागराज वाराणसी व बरेली जैसे शहरों से भी पीछे है। ऐसे में असंतोष जताए जाने के बाद जिले में माफिया व उनके गुर्गों खिलाफ नए सिरे से कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


माफिया पर कार्रवाई के क्रम में जिले में विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। अतीक अहमद दिलीप मिश्रा, बच्चा पासी, राजेश यादव जैसे चिह्नित माफिया केसाथ ही उनकेगुर्गों की भी अवैध रूप से निर्मित भवनों को तोड़ा गया। इसी क्रम में पुलिस ने भी गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की। लेकिन शासन की नजर में यह नाकाफी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ
दरअसल पिछले दिनों आला पुलिस अधिकारियों केसाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में सीएम ने इसे लेकर नाराजगी जताई थी। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने प्रयागराज में माफिया केखिलाफ हुई जब्तीकरण/कुर्की की कार्रवाई को नाकाफी बताया था। दरअसल अपराधियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त या कुर्क करने केमामले में प्रयागराज वाराणसी, बरेली लखनऊ व मेरठ से पीछे है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
यहां महज अब तक 42.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क या जब्त की गई है। सीएम की ओर से असंतोष जताए जाने केबाद से पुलिस अफसरों केहोश उड़े हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि अब माफिया केखिलाफ पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का फिर से ब्यौरा तैयार कराया जा रहा है। साथ ही संबंधित थानोें केप्रभारियों को भी कहा गया है कि वह अपने थाने से संबंधित अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करें। गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्तियों को खोजें और उनकेजब्तीकरण केलिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजें।


अतीक गैंग केइन सदस्यों पर होनी है कार्रवाई
आबिद, खालिद अजीम उर्फ अशरफ, फरहान, जावेद, एजाज अख्तर,शेरू, मुन्ना, पप्पू, फैसल,आसिफ, जुल्फेकार उर्फ तोता

इनके खिलाफ मिल चुकी है अनुमति
माजिद, अकबर, अबूबकर
 
  • माफिया पर कार्रवाई को और तेज करने केनिर्देश दिए गए हैं। स्पष्ट कहा गया है कि जहां भी कार्रवाई लंबित है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। प्रेमप्रकाश, एडीजी जोन प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें