फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को शादी से इंकार करने पर सहकर्मी ने किया ब्लैकमेल, भेजे गंदे वीडियो और मैसेज

Thu, 28 May 2020 04:44 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
harassment
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर दारागंज में रहने वाली शिक्षिका को उसके ही सहकर्मी ने ब्लैकमेल किया। चुपके से खींची गई अश्लील तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजकर उसे बदनाम कर दिया। साथी जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर दारागंज पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कुछ दिनों पहले तक वह वाराणसी स्थित एक स्कूल में कार्यरत थी। वहां स्कूल की एक अन्य शाखा में तैनात वीरेंद्र पटेल उर्फ वीर से उसकी मुलाकात हुई आरोप है कि धीरे-धीरे मेलजोल बढ़ा कर वीरेंद्र ने एक दिन उसे नशीली दवा खिलाकर अचेत कर दिया और फिर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिया।

harassment
कुछ दिनों बाद उसने शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया और इनकार करने पर अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। भुक्तभोगी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया तो आरोपी ने अश्लील तस्वीरें और वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेजना शुरू कर दिया। आरोप यह भी है कि शिक्षिका से पैसों की भी मांग की गई। साथ ही विरोध पर उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। दारागंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

युवती से छेड़खानी में तीन सगे भाई नामजद

धूमनगंज के भोला का पुरवा में रहने वाली युवती से छेड़खानी में तीन सगे भाइयों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे मारा-पीटा साथी छेड़खानी की। उसके शोर मचाने पर लोग दौड़े तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार का आधार पर तीन भाइयों कमलेश, अरुण व राजेंद्र पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें