फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाउंड्रीवॉल न होने से प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

Thu, 29 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया के कहली सिविलियन विद्यालय में बाउंड्री वॉल न होने से बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। विद्यालय सड़क किनारे स्थित होने के कारण यहां पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन

बाउंड्री वॉल न होने से छुट्टी के समय बच्चे सीधे सड़क की ओर निकल जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, विद्यालय परिसर खुला होने के कारण बाहरी लोगों और आवारा पशुओं के प्रवेश की भी संभावना रहती है, जिससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्ष पूर्व संबंधित अधिकारियों ने विद्यालय की घेराबंदी कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। वहीं, हेडमास्टर नीरज कुमार विश्वकर्मा ने बताया की उच्च अधिकारियों को लिखित बाउंड्रीवॉल कराने के लिए सूचना दिया गया था, लेकिन अभी तक बाउंड्रीवॉल का कार्य नहीं शुरू हुआ। विद्यालय परिसर में तमाम तरह की गंदगियां फैली रहती हैं, बाउंड्रीवॉल हो जाने से विद्यालय क्षेत्र सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन


कहली गांव चकबंदी प्रक्रिया में चल रहा है जिससे बाउंड्रीवॉल की जमीन चिह्नित नहीं हो पा रही है। कुछ लोगों की वहां पर भूमिधरी जमीन भी है। जैसे ही जमीन की समस्या का निस्तारण हो जाएगा, वैसे ही बाउंड्री बनाने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


राकेश कुमार गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें