फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों ने कुंदन गेस्ट हाउस में की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर भेजे जाने की मांग तथा सुविधाएं नहीं मिलने से नाराज कुंदन गेस्ट हाउस में क्वारंटीन छत्तीसगढ़ के मजदूरों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इससे अफसर सकते में आ गए। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन ने समझाकर उनकी हड़ताल खत्म कराई। उन्हें सभी आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया। गेस्ट हाउस में एक ही गांव के 20 मजदूर क्वारंटीन हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। ये यहां 17-18 दिनों से क्वारंटीन हैं। इनके साथ क्वारंटीन अन्य लोगों को 14 दिनों बाद ही घर भेज दिया गया। ऐसे में ये लोग भी छत्तीसगढ़ वापस भेजे जाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा उनका यह भी आरोप है कि मंजन, साबुन आदि आवश्यक वस्तुएं भी नहीं मिल रहीं।
विज्ञापन

इन मांगों को लेकर उन्होंने सोमवार रात से भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने मंगलवार की सुबह भी कुछ नहीं खाया। सिविल डिफेंस के सदस्यों रवि शंकर द्विवेदी, सुभाष वैश्य, विवेकानंद, सुनील आदि ने इसकी सूचना डीएम तथा अन्य अफसरों को दी। एडीएम प्रशासन ने मजदूरों को बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार से अभी अनुमति नहीं मिली है। वहां से अनुमति मिलते ही सभी को भेज दिया जाएगा। इस बाबत प्रशासन की ओर से शासन को पत्र भी लिखा गया है। अफसरों के इस आश्वासन के बाद मजदूरों ने हड़ताल समाप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें