लॉकडाउन के उल्लंघन में मंगलवार को कुल 36 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि अलग अलग थानों में दर्ज कुल सात मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। 928 वाहनों का चालान हुआ और 500 रुपये जुर्माना वसूलते हुए चार वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।