फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Fri, 07 Aug 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। मृतक मनोज उर्फ करिया की फोटो फाइल
विज्ञापन
बिलारी गांव में मंगलवार की रात एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। गांव निवासी कमलाशंकर हरिजन के दो बेटों में मनोज उर्फ करिया (37) बड़ा था। छोटा बेटा प्रमोद उर्फ नन्हकू परिवार सहित अलग रहकर मजदूरी करता है। बताते हैं कि आर्थिक तंगी के कारण मनोज कई महीने से परेशान चल रहा था, जिससे परिवार में कलह होता था।
विज्ञापन

दो दिन पहले पत्नी विमला देवी अपने बच्चों अंकिता (12) अंकित कुमार (10) व अंकुश कुमार (8) के साथ मायके चली गई थी। मंगलवार को मजदूरी करने के बाद देर रात वह घर आया। बुधवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल अनूप कुमार सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें