फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में गेस्ट हाउस में ठहरा दिए मजदूर, बस्ती के लोग भड़के

Mon, 27 Apr 2020 12:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज
विज्ञापन
lockdown - फोटो : lockdown
विज्ञापन
प्रयागराज। लॉक डाउन की वजह से विभिन्न स्थानों से आने वाले 50 से ज्यादा मजदूरों को एमजी मार्ग स्थित पंखुड़ी गार्डन में ठहरा दिए जाने पर स्थानीय लोग सहम गए हैं। लोगों का कहना है कि यह पूरा इलाका आवासीय है। यहां बीते दो दिन से मजदूर रुके हुए हैं। यूं तो प्रशासन की तरफ से इन मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है लेकिन यह मजदूर इधर-उधर धूम कर गंदगी फैला रहे हैं। लोगों को चिंता इस बात की है कि अगर कोई मजदूर कोरोना संक्रमित हुआ तो आसपास के इलाकों में कहीं इस वायरस का असर न हो जाए।
विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉक डाउन के चलते विभिन्न प्रदेश से मजदूर लगातार पैदल ही प्रयागराज की तरफ आ रहे हैं। ऐसे ही तमाम मजदूरों को जिला प्रशासन की ओर से क्वारंटीन किया जा रहा है। दो दिन पहले ही बाहर से आए तमाम मजदूरों को केपी कालेज के पास पंखुड़ी गार्डन में लाकर रखा गया। 50 से ज्यादा मजदूरों को यहां रखे जाने के बाद वहां आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि मजदूर यहां गंदगी कर रहे हैं। उन्हें कहीं और ले जाकर शिफ्ट किया जाए।

इसके पूर्व यहां कोटा से लाए छात्रों को भी रखा गया था। हालांकि तब यहां लोगों ने अपनी आपत्ति नहीं की थी, लेकिन मजदूरों को रखे जाने के बाद से लगातार स्थानीय लोग यहीं मांग कर रहे हैं कि यहां से उन्हें कहीं और शिफ्ट किया जाए। स्थानीय निवासी अमित बाजपेयी, वीरेंद्र सोनकर, मान सिंह, मुरली मनोहर आदि समेत तमाम लोगों की यही इच्छा है कि मजदूरों को पंखुड़ी गार्डन से कहीं और ले जाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें