प्रयागराज। संदिग्धों तथा बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने के लिए शहरी क्षेत्र में 25 सेंटर बनाए गए हैं। हालांकि, इनमें से 12 में अभी कोई नहीं रखा गया है। अन्य 13 सेंटर में 580 लोग क्वारंटीन किए गए हैं।
इनमें केपी कम्युनिटी में सबसे अधिक 118 तथा रामवाटिका में 112 लोग रखे गए हैं। शालीमार गेस्ट हाउस, कुंदन, एसएस गार्डेन, पंखुड़ी, केशरी, राम विला आदि गेस्ट हाउस में भी लोग क्वारंटीन किए गए हैं। इन केंद्रों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। अब वहां मजिस्ट्रेट और लेखपाल के अलावा नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्यों की भी तैनाती की गई है।
रविवार को हुई बैठक में उप नियंत्रक आेंकार शर्मा ने बताया कि कोर के कुल 250 सदस्यों की इन केंद्रों पर ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सुरक्षा किट के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। बैठक में अनिल कुमार, महेंद्र सक्सेना, रवि शंकर द्विवेदी, सुधीर सक्सेना, प्रमोद भारतीया, रौनक गुप्ता, एलके अहेरवार, डॉ.रमा सिंह, राजीव भनोट आदि मौजूद रहे।