सरायइनायत थाना क्षेत्र के कसेरुआ कला गांव में बृहस्पतिवार को सुबह टीन शेड के कमरे में मजदूर का फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राजकुमार सरोज (38) पुत्र प्रभुनाथ सरोज करीब एक सप्ताह पहले कसेरुआ कला गांव में एक टीन शेड के कमरे में रहने आया था। वह मजदूरी करता था।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे उसका शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। बेटे अक्षय सरोज ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से टीबी बीमारी से पीड़ित थे। इससे वह मानसिक तनाव में रहते थे। इसी बीच वह घर छोड़कर कसेरुआ कला में आकर रहने लगे थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।