फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पुरानी रंजिश को लेकर मजदूर की सिर कूच कर हत्या, घर से कुछ दूर पर मिला शव

Sun, 08 Dec 2024 11:46 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी नवाबगंज (प्रयागराज)

सार

थाना नवाबगंज की मलाक बलऊ गांव निवासी बुजुर्ग मजदूर राकेश कुमार उर्फ लहुरी की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। मृतक शनिवार की सुबह गांव में मजदूरी करने गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
घटना के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना नवाबगंज की मलाक बलऊ गांव निवासी बुजुर्ग मजदूर राकेश कुमार उर्फ लहुरी की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। मृतक शनिवार की सुबह गांव में मजदूरी करने गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजन तलाश करने लगे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह आसपास के लोग सड़क की तरफ गए तो देखा तो राकेश का शव सड़क के किनारे नाली में पड़ा हुआ था। जानकारी मिलते ही नवाबगंज पुलिस के अलावा एसीपी सोरांव जंग बहादुर मौके पर आ गए।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि राकेश की गांव के कुछ लोगों से रंजिश रही थी। मृतक अपने बड़े भाई गुरचरण के साथ रहता रहा। परिवार के लोगों से शादी के बाद विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें