फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रधानमंत्री की सभा के लिए सीएम ने मंत्रियों, विधायक को साैंपी कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 दिसंबर को प्रस्तावित जनसभा से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों संग तैयारियों पर मंथन किया। साथ ही मंत्रियों, विधायक को साैंपी कमान। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव, नंद गोपाल नंदी व विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह को इसकी जिम्मेदारी साैंपी है। साथ ही अन्य विधायकों और पदाधिकारियों से भी इसके लिए जुटने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंदगोपाल नंदी की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों पर मंथन किया। साथ ही महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने पर जोर दिया। बैठक में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रयागराज से जुड़े चारों मंत्री विधायकों को जिम्मेदारी साैंपी। साथ ही अन्य विधायकों और पदाधिकारियों से सहयोग का आह्वान किया। इस दाैरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों के आने की संभावना जताई गई। वहीं महानगर अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक पदाधिकारियों से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष कविता पटेल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें