गुरु सेतुआ घाट सादियाबाद में सीवर लाइन बिछाने के दौरान मिट्टी खिसकने से श्रमिक प्रसाद पाल की दबने से मृत्यु हो गई। 15 फीट से अधिक गहराई में शव मिट्टी में दब जाने के करण दो बैकहोलोडर से घटनास्थल के पास से मिट्टी हटवाई गई। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लगी हुई है। 4 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद शव बरामद किया। मृतक गया प्रसाद पाल (45) वर्ष है। एक बेटी वंदना दो बेटे विशाल और विकास हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार के द्वारा दबाव बनाकर काम कराया जा रहा था, क्योंकि 5 से 7 दिन की मजदूरी ठेकेदार ने रोक रखी थी।