फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: केवी फूलपुर ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
प्रधान डाकघर में आयोजित जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। अमर उजाला - फोटो : Samvad
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रधान डाकघर के मैदान पर राधेश्याम श्रीवास्तव स्मारक राधे कप जिला स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ। खिताबी मैच फूलपुर के इफको स्थित केंद्रीय विद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीच हुआ। केंद्रीय विद्यालय ने 25-23 और 25-21 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रधान डाकघर के प्रवर डाकपाल अशोक त्रिपाठी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी। विशिष्ट अतिथि प्रधान डाकघर की सहायक निदेशक प्रमिला यादव और कायस्थ पाठशाला के पूर्व महामंत्री कुमार नारायण ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी। अल्ताफ अली, संतोष कुमार, राजू पाल, निहारिका यादव, गुलशन हाशमी और नृपजीत सचान ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व अंरराष्ट्रीय खिलाड़ी जॉर्डन एच नाथ ने की। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव आरपी शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, राजेश वर्मा, केपी सिंह, पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी अंगद राय, अरुण सचान, विजय शंकर राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता में आठ टीमों ने लिया हिस्सा
डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें