गंगा जल की निर्मलता के लिए अनशनरत आत्माबोधनंद के समर्थन में संत समाज लामबंद होने लगा है। इनके समर्थन में संत समाज उपवास रखेंगे। इसकी पहल शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज की शिविरि मेंं प्रारंभ हो गई है। इस शिविर में करीब डेढ़ सौ संत दो फरवरी को फल, अन्न आदि का ग्रहण नहीं करेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों का विरोध मौन रहकर करेंगे।
गंगाजल की निर्मलता के लिए संत आत्माबोधानंद जी महाराज सरकार और प्रशासन के खिलाफ सेक्टर नौ में अनशन करते आ रहे हैं। मांग कर रहे है गंगा की अविरलता और निर्मलता केलिए सरकार कदम उठाए। पर सरकार और इनके अफसरोंं की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।
इसे देखते संत आत्माबोधा नंद जी महाराज मेला क्षेत्र के सेक्टर नौ में अन्न त्यागर अनशन बैठ गये। करीब अनशन के सौ दिन बीतने के बाद भी प्रशासनिक अफसर नहीं जागे। संत की हालत देखकर शंकरचार्य स्वामी स्वरूपानंद के निर्देश पर दो फरवरी को शिविर भोजन नहीं करने का निर्णय लिया।