छोटी नदियां बचाओ अभियान और जल बिरादरी के शिविर में छोटी नदियों को बचाने के लिए देश भर के जल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। तरुण भारत संघ के संस्थापक जलपुरुष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि जब तक छोटी नदियों की सेहत नहीं ठीक होती, न भारत के समाज स्वस्थ रह सकता है और न गंगा। इस मौके पर शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द ने कहा कि जो राजा अपनी प्रजा की रक्षा न कर सके, उसको गंगा माफ नहीं करती।
कहा कि, देश में छोटी नदियो को कब्जा मुक्त करने, नदियों के वन बचाने की लड़ाई छेडऩी होगी। उत्तर प्रदेश बार कैन्सिल के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि नदी के हक में कानून है, अधिवक्ताओ की टीम कोर्ट के अंदर और सड़क पर नदी की लड़ाई में साथ खड़ी होगी।
कार्यक्रम में एसोसिएट प्रॉफेसर राहुल पटेल, शशिकान्त त्रिपाठी, सब रजिस्ट्रार हेम बहादुर सिंह, छात्र नेता संदीप वर्मा प्राक्टर, अधिवक्ता रितेश श्रीवास्तव, डॉ विवेक कटियार, मानवाधिकार एसोशिएसन के पदाधिकारी, पन्त इंस्टिट्यूट और इलाहाबाद विवि के छात्र, शोध छात्र मौजूद रहे।