फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संगमनगरी में मातृशक्ति के कुंभ में पीएम मोदी ने नारियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का दिया मंत्र

Tue, 21 Dec 2021 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दोपहर एक बजे परेड मैदान पर पहुंचे पीएम ने रिमोट से 202 टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने 1.60 लाख स्वयं सहायता समूहों के खातों में 1000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
Prayagraj News : परेड मैदान में रिमोट दबाकर योजनाओं का शुभारंभ करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संगमनगरी में मातृशक्ति के महाकुंभ में बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का मंत्र दिया। पीएम ने कहा कि 2017 के पहले यूपी की सड़कों पर गुंडों का बोलबाला था। इसका सबसे अधिक शिकार बेटियां होती थीं। उनका घर से बाहर निकलना, स्कूल जाना दूभर था।

विज्ञापन


अब योगी ने गुंडों को असली जगह पहुंचा दिया है। मोदी ने नए यूपी का नारा भी दिया। कहा कि यूपी में सुरक्षा भी है और अधिकार भी। संभावनाएं हैं तो आज व्यापार भी यूपी में है। अब इस नए यूपी को वापस अंधेरे में नहीं ढकेला जा सकता। प्रयागराज की पुण्य भूमि से संकल्प लें कि हमारा यूपी आगे बढ़ेगा। नई ऊंचाइयां छुएगा।

दोपहर एक बजे परेड मैदान पर पहुंचे पीएम ने रिमोट से 202 टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने 1.60 लाख स्वयं सहायता समूहों के खातों में 1000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। पीएम मोदी ने कहा कि बेटियों के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है। देश ये फैसला बेटियों के लिए कर रहा है। लेकिन किसको इससे तकलीफ  हो रही है, ये सभी देख रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उनको पढ़ाई के साथ ही अपना लक्ष्य हासिल करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि मैं महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों को आत्मनिर्भर भारत की चैंपियन मानता हूं, स्वयं सहायता समूह असल में राष्ट्र सहायता समूह हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 2014 से पहले के पांच साल में इन महिला समूहों की जितनी मदद दी गई, बीते सात साल में उसमें लगभग 13 गुना बढ़ोतरी की गई है।

Prayagraj News : परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते योगी आदित्यनाथ। - फोटो : प्रयागराज
केंद्र के अभियान से बेटियों की संख्या में हुई वृद्धि
पीएम मोदी ने कहा कि बेटियां कोख में ही ना मारी जाएं, वो जन्म लें, इसके लिए हमने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। इसका परिणाम ये है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में वृद्धि हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, अस्पतालों में डिलीवरी और गर्भावस्था के दौरान पोषण पर विशेष ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान पांच हजार रुपये महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं, ताकि वो उचित खानपान का ध्यान रख सकें।

Prayagraj News : परेड मैदान में रिमोट दबाकर योजनाओं का शुभारंभ करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : प्रयागराज
पिछली सरकारों का दौर वापस न आने दें
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास की धारा अब किसी के रोकने से रुकने वाली नहीं है। यूपी की महिलाओं ने ठान लिया है कि अब वो पहले की सरकारों वाला दौर वापस नहीं आने देंगी। डबल इंजन की सरकार ने यूपी की महिलाओं को जो सुरक्षा व सम्मान दिया है, वो अभूतपूर्व है।

Prayagraj News : महिला सांसद और विधायकों का अभिवादन करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : प्रयागराज
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद हेमामालिनी, सांसद गीता शाक्य, अनुप्रिया पटेल व कैबिनेट मंत्री नीलिमा कटियार के अलावा जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद डॉ. रीता बहुगुणा व सांसद केशरी देवी पटेल मौजूद थीं।

Prayagraj News : परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते योगी आदित्यनाथ। - फोटो : प्रयागराज
पीएम को सीएम ने ओढ़ाई गीता के श्लोक वाली शॉल
परेड मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी को गीता के श्लोक के प्रिंट वाली शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने पीएम को मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन

Prayagraj News : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रयागराज
जहां नारी का आदर होता है, वहीं देवता करते हैं वास : केशव

परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जहां नारी का आदर होता है वहीं देवता वास करते हैं। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने मातृशक्ति को जो सम्मान दिया है, वह इससे पहले आज तक कोई भी सरकार नहीं दे सकी। पीएम मोदी के समक्ष अपने संक्षिप्त उद्बोधन में डिप्टी सीएम ने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान में डबल इंजन की मोदी और योगी सरकार ने कोई कमी नहीं रखी।

केशव ने कहा कि प्रयागराज की धरती में ही कुंभ मेले के दौरान पीएम ने स्वच्छता कर्मियों के पांव पखारे थे। पिछले दिनों काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह में भी पीएम ने कॉरिडोर निर्माण में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया। उन पर पुष्प वर्षा करने के साथ पीएम ने उनके साथ ही बैठकर भोजन किया। इसके पूर्व पीएम के परेड ग्राउंड में हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद केशव मौर्य उनके साथ रहे। इस दौरान परेड मैदान में पीएम की महिला लाभार्थियों से हुई बातचीत में भी केशव मौर्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही रहे। पीएम के साथ उन्होंने भी महिलाओं से वार्ता की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें