आईसीसीसी से जुड़े हाईटेक कैमरों पर कोहरा और अंधेरा बेअसर रहेगा। बारिश हो या आंधी, किसी भी स्थिति में निगरानी का काम बाधित नहीं होगा।
यातायात और भीड़ नियंत्रण भी
कमांड सेंटर से शहर और मेला क्षेत्र में यातायात के साथ भीड़ नियंत्रण भी किया जाएगा। अभी मेले की भीड़ को नियंत्रित करने का काम किया जा रहा है। वहीं शहर के उन चौराहों पर ट्रैफिक डाइवर्जन लागू कर दिया जाएगा, जहां भीड़ का दबाव बढ़ेगा। सिग्नल भी भीड़ के दबाव के हिसाब से लाल, हरी और पीली बत्ती जलाएंगे। साफ है कि भीड़ बढ़ी तो बाएं तरफ से वाहनों को दूसरी तरफ मोड़ दिया जाएगा। उससे पहले वाले चौराहे पर वाहनों को सिग्नल के जरिए रोका जाएगा।
कूड़ा गाड़ियों का जीपीएस नियंत्रण
भीड़ और यातायात प्रबंधन के साथ कमांड सेंटर से नगर निगम की सभी कूड़ा गाड़ियों की लोकेशन ली जाएगी। जीपीएस से लैस सभी गाड़ियों को लोकेशन निगम के अफसरों को मिलेगी। साथ ही किस गाड़ी ने कितने फेरे लगाए, इसकी भी कंप्यूटाराइज्ड रिपोर्ट मुख्यालय को हर एक घंटे पर मिलेगी।
स्मार्ट सिटी कंपनी प्रयागराज के एसीईओ ऋतु सुहास ने बताया कि, आईसीसीसी से सुरक्षा के साथ शहर की बिजली-पानी. कूड़ा निस्तारण जैसी व्यवस्था की निगरानी का भी काम किया जाएगा। भविष्य में स्मार्ट सिटी योजना से जुड़ी सभी सुविधाओं की निगरानी, संचालन इसी से किया जाएगा।