इनके घाट पर पहुंचने का समय आठ बजे का रखा गया है। इन्हें भी 40 मिनट डुबकी लगाने का मौका मिलेगा। यह तीनों अखाड़े 8:40 पर संगम नोज से चलकर 90:45 बजे अपने-अपने शिविरों में आ जाएंगे। इनके बाद बैरागियों की बारी आएगी। बैरागी परंपरा के अखाड़ों में निर्मोही अखाड़े का जुलूस सुबह 9:40 बजे निकलेगा। 10:40 बजे इस अखाड़े के संत संगम नोज पहुंचेंगे। इनके लिए 30 मिनट स्नान का समय तय किया गया है। 11:10 बजे संगम नोज से इनकी रवानगी होगी। दोपहर 12 बजे इस अखाड़े के बैरागी संत शिविर में पहुंच जाएंगे। इनके बाद दिगंबर अनी अखाड़े का जुलूस शाही स्नान के लिए 10:20 बजे चलेगा। दिन के 11:20 बजे संगम नोज पहुंचकर इस अखाड़े के संत 50 मिनट तक स्नान करेंगे।
12:10 बजे संगम नोज से निकलकर 1:10 बजे इस अखाड़े के बैरागी शिविर पहुंचेंगे। फिर इस पंरपरा में निर्वाणी अखाड़े के साधु-संतों का जुलूस 11:20 बजे संगम नोज के लिए रवाना होगा। इनके घाट पर पहुंचने का समय 12:20 बजे है। इस अखाड़े के संत 30 मिनट तक स्नान कर 12:50 बजे शिविर के लिए निकलेंगे। इनके बाद उदासीन परंपरा के संतों में नया पंचायती अखाड़े का जुलूस दोपहर 12:15 बजे निकलेगा। 1:15 बजे इस अखाड़े के संत संगम नोज पहुंचेंगे। इस अखाड़े को 55 मिनट तक स्नान का समय दिया गया है। 2:10 बजे संगम नोज से निकलकर इस अखाड़े के संत 3:10 बजे अपने शिविर में पहुंचेंगे। फिर दोपहर 1:20 बजे बारी आएगी बड़ा पंचायती अखाड़े की।
दोपहर 2:20 बजे इस अखाड़े के संत संगम नोज पहुंचेंगे।इनके लिए सर्वाधिक एक घंटे का समय शाही स्नान के लिए दिया गया है। शाम 3:20 बजे इस अखाड़े के संत संगम नोज से निकलकर शाम 4:20 बजे शिविर पहुंचेंगे। अंत में 2:40 बजे निर्मल अखाड़े का जुलूस निकलेगा। इस अखाड़े के संत 3:40 बजे संगम नोज पहुंचेंगे। इनको 40 मिनट शाही स्नान के लिए दिया गया है। शाम 4:20 बजे संगम नोज से निकलकर इस अखाड़े के संत अपने शिविर में पहुंचेंगे।
शाही स्नान की प्राचीन परंपरा का अक्षरश: पालन करते हुए स्नान के रूट और समय का निर्धारण किया गया है। अपने-अपने समय के अनुसार सभी अखाड़ों के जूलूस शाही स्नान के लिए निकलेंगे। -महंत नरेंद्र गिरि महाराज- अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद।
शाही स्नान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश-दुनिया के लिए अखाड़ों का शाही स्नान भारतीय संस्कृति के उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत होगा। परंपरा के अनुसार अखाड़े शाही स्नान के लिए संगम नोज पर जाएंगे। महंत हरि गिरि महाराज- महामंत्री , अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद।
अखाड़ों के शाही स्नान जुलूस का कार्यक्रम
नाम अखाड़ा प्रस्थान शिविर संगम नोज आगमन स्नान का समय प्रस्थान
महानिर्वाणी/अटल सुबह 05:15 बजे 06:15 बजे 00:40 मिनट 06: 55 बजे
निरंजनी/आनन्द सुबह 06:06 बजे 07:05 बजे 00 :40 मिनट 07: 45 बजे
जूना/अग्नि/आवाहन सुबह 07: 00 बजे 08:00 बजे 00: 40 मिनट 08 : 40 बजे
निर्मोही पूर्वान्ह 09 : 40 बजे 10:40 बजे 00 : 30 मिनट 11: 10 बजे
दिगम्बर पूर्वान्ह 10:20 बजे 11:20 बजे 00:50 मिनट 12:10 बजे
निर्वाणी पूर्वान्ह 11:20 बजे 12:20 बजे 00:30 मिनट 12:50 बजे
नया पंचायती अपरान्ह 12:15 बजे 13 :15 बजे 00:55 मिनट 14:10 बजे
बड़ा पंचायती अपरान्ह 13 :20 बजे 14:20 बजे 01: 00 घंटे 15:20 बजे
निर्मल अपरान्ह : 14:40 बजे 15:40 बजे 00:40 मिनट 16:20 बजे