mauni amavasya
फाफामऊ, शिवकुटी, नागवासुकि, बख्शी बांध, दारानगर, बेनी बांध के अलावा नैनी ब्रिज से कुंभ मेला क्षेत्र में पहुंचने वाले रास्तों पर लोग पैदल आगे बढ़ने की जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। कुछ श्रद्धालु बच्चों को कंधे पर बैठाए तो कुछ बुजुर्ग लाठी लेकर संगम तट की ओर बढ़ते जा रहे हैं।