फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2019: प्रयागघाट से नई दिल्ली के लिए चलेगी कुंभ स्पेशल 

Fri, 01 Mar 2019 08:40 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेले के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर उत्तर रेलवे ने प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह पहला मौका होगा जब प्रयागघाट टर्मिनल से रेलवे किसी स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रयागघाट से स्पेशल ट्रेन संख्या 04425 सोमवार चार मार्च की रात आठ बजे चलेगी। जो रात 8.45-8.50 बजे इलाहाबाद जंक्शन और उसके बाद फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, गाजियाबाद रुकते हुए सुबह दस बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 04426 नई दिल्ली से रविवार तीन मार्च की रात 8.50 बजे चलेगी। जो सुबह 7.30-7.35 बजे इलाहाबाद जंक्शन एवं सुबह 08.25 बजे प्रयागघाट टर्मिनल पहुंच जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक 20 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के दस, एसी थ्री के छह एवं सामान्य श्रेणी के कुल चार कोच रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें