फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2019: किन्नर अखाडे़ ने किया विस्तार, पूजा, सोनिया बनीं महामंडलेश्वर

Wed, 06 Feb 2019 10:29 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभपर्व में दूसरे शाही स्नानपर्व के बाद किन्नर अखाड़े ने कुनबा बढ़ाने की शुरुआत की। विधिविधान से बुधवार को अखाड़े की छावनी में हुए संस्कार एवं अनुष्ठान के बाद किन्नर अखाडे़ की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने दिल्ली की महंत पूजा और सोनिया को महामंडलेश्वर की पदवी सौंपी।

विज्ञापन


बाद में उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही किन्नर अखाडे़ का और विस्तार किया जाएगा। आचार्य महामंडलेश्वर ने बताया कि किन्नर अखाडे़ के पास अब तक दर्जन भर महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, तीन दर्जन पीठाधीश्वर और पांच दर्जन महंत है। विस्तार के क्रम में बारह फरवरी को कई प्रदेशों में किन्नर अखाडे़ के पदाधिकारी बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। 

लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा, अलग-अलग प्रदेशों में पांच दर्जन महंत पीठाधीश्वर, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर बनाए जाएंगे ताकि सनातन धर्म के वंचित लोग धर्म परिवर्तन न सक सकें। दुर्भाग्यपूर्ण है कि वंचित धर्मपरिवर्तन कर रहे हैं, जिसके प्रति समाज और सरकार दोनों ही गंभीर नहीं है। कार्यक्रम में उत्तर भारत की प्रभारी महामंडलेश्वर भवानी मां, कामिनी मां, पवित्रा माई, वंशिका सहित कई संत मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें