फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला 2019: अक्षयवट मंच पर रागिनी ने छेड़ा सुरों का संगम, झूमे दर्शक

Wed, 27 Feb 2019 07:19 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन गायिका रागिनी तराड़े के सुर से मंगलवार की शाम अक्षयवट मंच यादगार बन गया। सेक्टर चार स्थित अक्षयवट मंच पर जैसे ही होशगांबाद की रागिनी ने छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाइके... की प्रस्तुति की तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। 

विज्ञापन


श्रोतागण गानों पर झूमने लगे। इनके उत्साह को देखते हुए भजन गायिका ने फिर सूफी कव्वाली की मनोहारी भजन आज की ये शाम मेरे राम जी के नाम सुमधुर भजन दर्शकों को सुनाई। इसी तरह शंभु जटाधारी कमाल हो, श्याम तेरे नाम के दीवाने ... जैसे एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इसी तरह मंच पर आए कलाकारों ने अपने संगीत की धुनों का जाूद बिखेरा। इसी दौरान गाजीपुर से आए जीवनराम ने अपने साथियों के साथ धोबिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति की। उन्होंने गोदाय लिया हम सखी दर्शकों के सामने पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें