फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के कर्णधारों पर सौगातों की बारिश, इन्हें मिलेगा बोनस के रूप में एक माह का वेतन

Wed, 06 Mar 2019 09:02 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी को सम्मानित करते हुए राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक-आध्यात्मिक समागम वाले कुंभ के समापन पर दिव्यता-भव्यता, सुरक्षा व स्वच्छता का मानक प्रस्तुत करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की जमकर पीठ थपथपाई। 
विज्ञापन


सीएम ने कुंभ ड्यूटी में तैनात अफसरों-कर्मियों को होली से पहले बोनस के तौर पर एक माह के अतिरिक्त वेतन का तोहफा देने का एलान किया। साथ ही सुरक्षित कुंभ के लिए सुरक्षा बलों के जवानों को कुंभ सेवा मेडल देने की घोषणा की। सीएम योगी आदित्यनाथ कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-एक स्थित गंगा पंडाल में आयोजित कुंभ-2019 के समापन समारोह में शाम 4:35 बजे पहुंचे।
 
वहां सबसे पहले मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, डीजीपी ओपी सिंह, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार, मंडलायुक्त आशीष गोयल, एडीजी एसएन सावत, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद समेत अलग-अलग विभागों के सौ से अधिक अधिकारियों को राज्यपाल राम नाईक ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में पहली बार कुंभ के जरिए भारतीय संस्कृति की गौरवगाथा विश्व के लिए अनुकरणीय बनी है। इस आतिथ्य सत्कार, सेवा और प्रबंधन को हमेशा उदाहरण के तौर पर याद रखा जाएगा। उन्होंने डेढ़ वर्ष पहले इस कुंभ की शुरू हुई तैयारियों का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन

बताया कि लंबे विचार विमर्श के बाद इस कुंभ के लिए तैयार किया गया ‘सर्वसिद्धि प्रद:’ का लोगो हर किसी के मानस पटल पर छाप छोड़ने में सफल रहा। कहा, चाहे आधी रात का वक्त रहा हो या भोर का, कुंभ के भीड़ प्रबंधन और व्यवस्था की जानकारी के लिए जब भी फोन किया अफसर न सिर्फ जागते मिले, बल्कि भीड़ के बीच जूझते पाए गए। 

सीएम ने गिनाए कुंभ के ये रिकॉर्ड
- 450 वर्ष बाद श्रद्धालुओं के लिए खोला गया अक्षयवट और सरस्वती कूप
- 193 देशों के प्रतिनिधियों ने कुंभ में एक साथ लगाई डुबकी
- 70 देशों के ध्वज पहली बार संगम पर फहराए
- 6000 आध्यात्मिक-सांस्कृतिक संस्थाओं को कुंभ में बसाया गया
- 03 विश्व रिकॉर्ड बनाकर विश्व में सफलता का झंडा लहराया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें