फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला 2019: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश ने किया संगम में स्नान, अद्वितीय छटा देख हुए अभिभूत

Sat, 23 Feb 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
cji
विज्ञापन

विज्ञापन



सीजेआई न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने शुक्रवार को पावन संगम पर अविरल धारा को नमन किया। उन्होंने यहां आचमन के बाद पूजा की। शाम को उन्होंने बड़े हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां उन्होंने पूजा-आरती की। शाम को दूधिया रोशनी से जगमग दिव्य कुंभ की अद्वितीय छटा देख सीजेआई अभिभूत हुए।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने शुक्रवार को कुंभ मेले का भ्रमण किया। सबसे पहले पर अरैल पहुंचे। वहां से वह संगम तट पर गए, जहां उन्होंने आचमन के बाद त्रिवेणी की पावन धारा को नमन किया। सीजेआई ने संस्कृति ग्राम और कला ग्राम में वैदिक काल से लेकर अब तक की संस्कृतियों पर आधारित झांकियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह शाम को बड़े हनुमान के दरबार पहुंचे। वहां बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक आनंद गिरि ने पूजा-आरती कराई। यहां सीजेआई कुछ देर रुके रहे। उन्हें बड़े हनुमान का प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र का जायजा भी लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें