फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: अभिनेत्री श्रावणी ने लगाई संगम में डुबकी, कहा, संगम स्नान अविस्मरणीय

Mon, 04 Mar 2019 10:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर रविवार को फिल्म अभिनेत्री श्रावणी सहाय ने भी संगम में डुबकी लगाई। काशी टू कश्मीर, द ट्रैप और खामियाजा फिल्म फेम श्रावणी के लिए यह अनूठा अनुभव रहा। संगम स्नान के बाद उन्होंने त्रिवेणी बांध स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में जाकर अपनी नई फिल्म की सफलता के लिए आशीष मांगा।

विज्ञापन


वह अक्षयवट दर्शन के लिए भी गईं। फीचर फिल्म ‘कहता है ये दिल’ की शूटिंग के सिलसिले में प्रयागराज पहुंची श्रावणी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में संगम स्नान और कुंभ के अनुभव साझा किए। कहा, अरसे से प्रयागराज आने की इच्छा थी। यह सौभाग्य रहा कि कुंभ पर्व के दौरान ही आने और सगंम में डुबकी लगाने का अवसर मिल गया। खुशी है कि मैं भी दिव्य कुंभ का अंग बन गई। अभिनेता रनवीर कल्सी फिल्म के हीरो हैं।

बकौल श्रावणी, फिल्म प्रेमकथा पर आधारित है। पहले दिन करेलाबाग स्थित ठाकुर एचएन सिंह डिग्री कॉलेज में फिल्म के कई दृश्य शूट किए गए। प्रोड्यूसर आरके शर्मा के मुताबिक तकरीबन बीस दिनों की शूटिंग में संगम, नैनी ब्रिज, विश्वविद्यालय सहित कई ऐतिहासिक स्थलों पर भी शूटिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें