Waterproof sari vitran
कुंभ मेले में दान ध्यान के साथ पुण्य की डुबकी लगाने का प्रावधान है जिसके बाद जप तप के माध्यम से लौकिक से पारलौकिक संबंध बनाते हुए संगम की रेती पर मौजूद साधक मोक्ष की प्राप्ति की कामना करते हुए अपने घरों की ओर प्रस्थान करते हैं। दान देने की इस कड़ी में साड़ी का दान संगम तट पर दिया जाना भी पुण्य से कम नहीं। वाटरप्रूफ साड़ी बांटने का मकसद अतिथि देवो भव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जो एक समाजसेवा के साथ महिला सशक्तीकरण के लिए एक बेहतरीन पहल है।