फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर अखाड़े में पांच नए महामंडलेश्वरों का पट्टाभिषेक, हरिद्वार कुंभ से पहले होगा विस्तार 

Wed, 13 Feb 2019 04:14 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
kinnar akhada
किन्नर अखाड़े ने मंगलवार को पांच महामंडलेश्वरों का पट्टाभिषेक किया। उज्जैन और दिल्ली की महंतों को भी महामंडलेश्वर की पदवी दे दी गई। किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने नए महामंडलेश्वर बनाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका उद्देश्य धर्मांतरण को रोकना है। इसके लिए किन्नर अखाड़ा देश भर में नजर रख रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
kinnar akhada
सेक्टर-12 स्थित अखाड़े के शिविर में आयोजित समारोह में मंगलवार को पांच महामंडलेश्वर बनाए गए। जो महामंडलेश्वर बनाए गए, उनमें कोल्हापुर की मंडलेश्वर मयूरी के अलावा उज्जैन की महंत पवित्रा, दिल्ली की महंत कामिनी,  मध्य प्रदेश की मंडलेश्वर पीतांबरा, महाराष्ट्र की मंडलेश्वर पार्वती के नाम शामिल हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
kinnar akhara
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने बताया कि हरिद्वार कुंभ के पहले किन्नर अखाड़े का विस्तार हो जाएगा। उन्होंने कुंभ में आए प्रमुख संतों से अपील की कि वह सनातन धर्म से विमुख होने वाले हिंदुओं की मदद करें, ताकि उनकी रक्षा हो सके।

 
विज्ञापन

4 of 4
kinnar akhara
उन्होंने कहा कि दक्षिण और पूर्वोत्तर में धर्म परिवर्तन की ज्यादा शिकायतें हैं। इस मौके पर किन्नर अखाड़े की उत्तर भारत की प्रभारी महामंडलेश्वर भवानी मां, महामंडलेश्वर डॉ राजराजेश्वरी शिवप्रिया, महामंडलेश्वर पुष्पा माई, महामंडलेश्वर गायत्री, महामंडलेश्वर स्वामी सरयूदास महाराज बीकानेर समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें