फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: प्रवासी भारतीयों को लेने 12 सीओ 100 दरोगा पहुंचे वाराणसी

Wed, 23 Jan 2019 11:49 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रवासी भारतीयों के रुकने के लिए बनाई गई वैदिक टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रवासी भारतीयों के कुंभ भ्रमण का कार्यक्रम कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 12 सीओ और 100 दरोगाओं की एक टीम बुधवार को ही वाराणसी पहुंच गई। ढाई हजार के लगभग सिपाही भी हैं। प्रवासी भारतीयों की प्रत्येक बस की सुरक्षा एक दरोगा नेतृत्व में पुलिस टीम करेगी।

विज्ञापन


वाराणसी और प्रयागराज के पूरे रास्ते पर हाई एलर्ट कर दिया गया है। रास्ते में पड़ने वाले थानों की फोर्स भी उन्हें अपनी सीमा से दूसरे थाने तक छोड़ेंगे। सीओ सुरक्षा आशुतोष मिश्रा ने बताया कि प्रवासी भारतीयों को यहां लाने के लिए एक डिप्टी एसपी को लाइजनिंग ऑफिसर बनाया गया है। वह मंगलवार से ही वाराणसी में हैं। बुधवार को 12 सीओ, 100 दरोगा और लगभग 2500० सिपाही पहुंच गए।

प्रवासी भारतीयों की प्रत्येक बस को कुंभ पुलिस एस्कार्ट करेगी जिसका नेतृत्व दरोगा करेगा। यहां पर अरैल पहुंचने के बाद सात कंपनी सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स लगाई गई है। प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा में वे पूरे समय तैनात रहेंगे। पुलिस की 50 मोबाइल टीमें साथ में रहेंगी। जल पुलिस, बीडीडीएस, एटीएस तथा अन्य एजेंसियां लगी रहेंगी। एलआईयू की टीमें पहले से ही तैनात हैं।
विज्ञापन


एसपी सुरक्षा ने बताया कि प्रवासी भारतीय जहां-जहां जाएंगे, आम लोगों के लिए उस समय वहां प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाराणसी से प्रयागराज तक जितने थाने पड़ते हैं, सबकी ड्यूटी लगाई गई है कि जहां से उनके थाने की सीमा शुरू होती है, वहां से वे एस्कार्ट करेंगे और जहां सीमा खत्म होती हैं, वहां तक जाएंगे। इसके बाद दूसरे थाने की फोर्स लग जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें